राज ठाकरे भी हुए मोदी के मुरीद, कहा उन्हें ही बनना चाहिए पीएम

आपको बताते चलें कि मोदी के उपवास का आज तीसरा और आखिरी दिन है। ऐसे में मनसे सुप्रीमों राज ठाकरे आज मोदी से मिलने गुजरात पहुंच गये। मोदी से मिलने के बाद ठाकरे ने कहा कि अगले चुनाव में उनका वह मोदी को ही समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जैसा काबिल शख्स देश का प्रधानमंत्री बनेगा तो उन्हें खुशी होगी और साथ ही साथ यह देश के गौरव की बात होगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को उपवास के दूसरे दिन मोदी के उपवास मंच से बीजेपी के युवा व कई वरिष्ठ नेताओ ने खुलेआम मोदी के प्रधानमंत्री पद के दावेदारी का ऐलान किया था। फिलहाल पार्टी ने इस मामले में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है और ना ही कोई बयान दिया है। वहीं दूसरी तरफ शिव सेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे ने भी मोदी को प्रधानमंत्री पद के दावेदारी के लिये समर्थन दे दिया है।
इसी प्रकार बीजेपी के पुराने सहयोगी शिवसेना के प्रतिनिधि और बाल ठाकरे के दूत के रूप में आये अनंत गीते ने गुजरात को महाराष्ट्र से आगे लाने के लिये मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी के क्षमताओं का फायदा पूरे देश को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उन्हें प्रधामंत्री के रूप में देख्ाना चाहते हैं जो देश के उज्जवल भविष्य के लिये कारगर होगा।
आपको बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब राज ठाकरे ने मोदी की तारीफ की हो। इससे पहले भी जब वह अगस्त माह में 9 दिनों के लिये गुजरात दौरे पर गये थे तो उन्होंने मोदी के कामकाज की जमकर तारीफ की थी। राज ठाकरे ने मोदी को सबसे बेहतर नेता और सबसे योग्य मुख्यमंत्री करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications