सुषमा की उपस्थिति में मोदी ने तोड़ा 3 दिन का सद्भावना उपवास

Narendra Modi ended his 3 days Sadbhavna fast
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तीन दिन बाद साधुओं के हाथ से पानी पीकर सद्भावना उपवास तोड़ दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेतागण उपवास मंच पर मौजूद थे। आपको बताते चलें कि बीते शनिवार (नरेन्‍द्र मोदी का जन्‍मदिन) से मोदी तीन दिनों के उपवास पर थे। गोधरा कांड और गुलबर्ग सोसायटी दंगा में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहत मिलने के बाद मोदी ने इस उपवास का फैसला लिया था।

उपवास के अंतिम और आखिरी दिन उपवास मंच से भाजपा की वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात की कोई भी विकास योजना हिंदू-मुस्लिम देखकर नहीं बनती। नरेन्‍द्र मोदी की तारीफ करते हुए सुषमा स्‍वराज ने कहा कि सिर्फ सद्भावना के चलते ही नरेन्‍द्र भाई 10 सालों से गुजरात में राज कर रहे हैं। सुषमा स्‍वराज ने केंद्र पर आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार ने नरेन्‍द्र भाई के खिलाफ कई तिगड़म करने की कोशिश की मगर मैं उन्‍हें बता दूं कि जिसे जनता का प्यार मिलता है उसके खिलाफ कोई तिकड़म नहीं चल सकती।

उन्‍होंने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी ने जनता की खातिर मीडिया, कोर्ट, कचहरी और सीबीआई को भी झेला है। वह हमेशा धूल और झुलसा कर रख देने वाली गर्मी में जनता के बीच पहुंचते रहे हैं। सुषमा स्‍वराज ने कहा कि मोदी ने कभी भी एसी कमरों में बैठकर राजनीति नहीं की है और आलोचनाओं के बावजूद आगे कैसे बढ़ा जाता है यह कोई नरेन्‍द्र भाई से सिखा सकता है।

अंत में सुषमा स्‍वराज ने कहा कि नरेंद्र भाई ने संघर्षों में रास्ता बनाया है और लोकायुक्त मसले पर भी उनकी ही जीत होगी। आखिरी में सुषमा स्‍वराज ने कहा कि नरेंद्र भाई राजपथ पर बढ़ते चलो, हम सब आपके साथ हैं, गुजरात की जनता आपके साथ है। इस मौके पर मंच पर हेमामालिनी, वेंकैया नायडू, बलबीर पुंज, गोपीनाथ मुंडे भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+