अब महाराष्‍ट्र में आया भूकंप, सिक्किम में भूस्‍खलन व बारिश से मुश्किलें बढ़ी

Earth quake
मुंबई। रविवार की शाम जहां भूकंप ने सिक्किम सहित देश के कई हिस्‍सों में दस्‍तक दी वहीं आज सुबह महाराष्‍ट्र में भी इसके झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र के लातूर और उस्मानाबाद में 6 बजकर 22 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। ये झटके महाराष्‍ट्र के उस्‍मानाबाद में लातूर में आए थे। प्राप्‍त जानकरियों के मुताबिक इन इलाकों में लगभग 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 बताई जा रही है। इस भूकंप की वजह से अभी तक कोई बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।

रविवार को पूर्वोत्‍तर भारत में आए भूकंप ने सिक्किम में जान-माल को काफी नुकसान पहुंचाया है। यहां मरने वालों की संख्‍या 19 हो गई है। भूकंप के बाद वहां भूस्‍खलन ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। गंगटोक की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे 31 पर भूस्‍खलन की वजह से रास्‍ता जाम हो गया है। भारी भूस्‍खलन की वजह से सिक्किम का संपर्क पड़ोस के इलाकों से टूट गया है। यहां कल रात से ही तेज बारिश जारी है जिस वजह से राहत व बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। आईटीबीपी के लगभग 700 जवान बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

राहत कार्यों के लिए दिल्‍ली से सेना के विमान भेजे जा रहे हैं। लेकिन भूस्‍खलन की वजह से ये जवान अभी तक मौके पर नहीं पहुंच पाए हैं। भूकंप की वजह से सिक्किम की राजधानी गंगटोक और आसपास के इलाकों में लगभग 100 इमारतें गिर चुकी हैं। सिक्किम में राहत और बचाव कार्य मे लगे 2 जवानों के भी मारे जाने की खबर है। देश में भूकंप की वजह से अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार शाम आया भूकंप पिछले 20 सालों में सबसे तगड़ा भूकंप बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+