पूर्वोत्‍तर में पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा भूकंप

Landslide
शिलांग। रविवार शाम 6:10 बजे भारत के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में आया भूकंप पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा भूकंप है। इस भूकंप के बाद चारों तरह तबाही का मंजर दिख रहा है। जगह-जगह भूस्‍खलन और भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों से संपर्क टूट गया है।

पूर्वोत्‍तर राज्यों में 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप आया। पिछले दो दशक के सबसे शक्तिशाली भूकंप था। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित केंद्रीय भूगर्भ वेधशाला के रिकार्डर में दर्ज भुकंप के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले 6 अगस्‍त 1988 में 6.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके अलावा साल 2006 में कुल 23 भूकंप आए। वहीं 2008 और 2007 में 26 भूकंप आए। इस क्षेत्र में साल 2009 में हल्के झटके महसूस हुए थे। औसत दर्ज के यहां तब 34 भूकंप आए।

गत चार फरवरी को आये भूकंप की तीव्रता 6.4 थी, जिसका केंद्र मणिपुर में भारत-म्यांमा सीमा के पास था। गौरतलब है कि पूर्वोत्‍तर भाग विश्व के सबसे दुर्भाग्यपूर्ण भूकंपों में से कुछ का शिकार बन चुका है। जिसमें साल 1950 में शिलांग और असम में आया भूकंप शामिल है। इन भूकंपों की तीव्रता 8.5 थी।

ताज़ा खबर है कि गंगटॉक तक राहत सेवाओं के लिए सेना और आईटीबीपी के जवान पहुंच नहीं पा रहे हैं। भूकंप के बाद यहां भूस्‍खलन जारी है, जिस वजह से रास्‍ते बंद हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+