संसद हमले की असफलता से निराश अफजल गुरु
दिल्ली।
2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरू को आज भी इस बात की निराशा है कि यह हमला पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाया। अफजल गुरू ने यह बात तिहाड़ जेल के एक अधिकारी को बया की थी। अफजल गुरू ने कहा कि उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ था कि उन्होंने संसद को उड़ाने के लिए कार में जो बम रखा था वह फटा नहीं। अफजल गुरू ने कहा कि अगर संसद पर किया गया हमला सफल हो जाता तो कश्मीर मामले पर वे सरकार से बातचीत करने में सफल हो जाते क्योंकि फिर यह अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन जाता। id="toptextpromo">अफजल
गुरू तिहाड़ की जेल नंबर 3 में बंद थे। उन्होंने इसके अधीक्षक मनोज द्विवेदी को आतंकी हमले के बारे में काफी कुछ जानकारी दी थी। इस अधिकारी ने अफजल गुरू से मार्च 2009 से लेकर दिसंबर 2010 तक की गई बातचीत के आधार पर 180 पन्नों का दस्तावेज तैयार किया है। जिसमें अफजल गुरू ने इस बात पर निराशा जताई है कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए हमले में उन्हें सही सफलता नहीं मिल पाई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तिहाड़
जेल के अधिकारी ने अपने दस्तावेजों में संसद के बाहर हुई सुरक्षा चूक के बारे में लिखा है। संसद के बाहर आतंकी हमले में अफजल गुरू ने जिस कार का इस्तेमाल किया था। वह दिल्ली में ही एक पुसिल स्टेशन के बार ही खड़ी थी। अफजल गुरू ने यह भी बताया कि इस गाड़ी में हमले की एक रात पहले ही विस्फोटक पदार्थ रख दिया गया था। एक दिन यह गाड़ी पुलिस की नजरों के सामने खड़ी रही लेकिन किसी ने इसकी जांच नहीं की।











Click it and Unblock the Notifications