मोदी के मंच पर नीतीश के मंत्री, बिहार में अनशन शुरू

Narendra Modi
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सद्भावना उपवास का आज दूसरा दिन हैं। कल तक सब यही सोच रहे थे कि मोदी के उपवास में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए है लेकिन आज दूसरे दिन नीतीश कुमार के दो मंत्री जरूर मोदी के साथ मंच पर दिखायी दे रहे हैं। जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि मोदी और नीतीश में मतभेद जरूर हैं लेकिन दोनों ही के बीच में मन-मुटाव नहीं हैं। बिहार के दो मंत्री अश्विनी चौबे और प्रेम कुमार मोदी के सद्भावना उपवास के दूसरे दिन अहमदाबाद पहुंचे।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष सीपी ठाकुर भी मोदी के उपवास में शामिल हुए हैं। यही नहीं जहां मोदी अपने उपवास पर अहमदाबाद में कर रहे है,वहीं बिहार में भी भाजपा के मंत्री मोदी का साथ देने के लिए उपवास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सद्भावना कायम करने के लिए अपने जन्मदिन पर यानी की 17 सितंबर से तीन दिन तक सद्भावना उपवास करने का ऐलान किया है, जिसका आज दूसरा दिन है। मोदी के अनशन में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली, मुख्तार अब्बास नकवी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से दो मंत्री पहुंचे।

मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि अगल अल्पसंख्यकों का प्रेम और सहयोग नहीं होता तो मैं आज यहां शासन नहीं कर रहा होता। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। सद्भभावना उपवास की शुरूआत करने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ किया कि वो भारत मां के बेटे हैं, इसलिए वो देश की सेवा करना चाहते हैं। वो भारत मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं ताकि विश्व के पटल भारत एक सफल और विकसिंत देश के रूप में ऊभर कर सामने आये। मोदी ने कहा कि उनका उपवास किसी वोट बैंक का हिस्सा नहीं है। आज पूरे विश्व में गुजरात की बातें हो रही है इसलिए नहीं गुजरात में मोदी है बल्कि इसलिए गुजरात आज विकास की नयी तस्वीर बन कर उभरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+