फेसबुक पर बना डाली नाबालिग की आपत्तिजनक आईडी

ऐसे हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि इस शहर के सेक्टर बीस में रहने वाले राजेश बजाज पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनकी 12 साल की बेटी है जो एक स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ती है। कुछ दिनों पूर्व बजाज के पास उनके किसी पहचान वाले का फोन आया कि फेसबुक पर उनकी लड़की की एक आईडी बनी हुई है, जिसमें बहुत कुछ आपत्तिजनक है। उन्होंने यह भी बताया कि आईडी की प्रोफाइल में घर का पता व कांटेक्ट नंबर बिल्कुल सही है, मगर उन्हें फिर भी ऐसा लग रहा है कि बेटी ऐसा नहीं कर सकती, इसलिए वह खुद इसकी जांच करें।
इसके बाद घरवालों ने बेटी से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उसने फेसबुक पर कोई आईडी नहीं बनाई है। फेसबुक पर सर्च किया तो देखा गया कि फोटो और पता देकर किसी ने उसे बदनाम करने के लिए ऐसी हरकत की है। बेशक लड़की के घरवाले उस शक्स को अपने स्तर पर खोज रहे हैं, लेकिन प्रोफाइल में दी गई जानकारी से ऐसा लगता है कि ऐसा करने वाले उनका कोई नजदीकी है। पुलिस इस मामले में बोल रही है कि इस बात की जांच चल रही है कि किस ई मेल आईडी से उस फेक आईडी को ओपरेट किया जा रहा है। यह पता चलने पर आरोपी बेनकाब हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications