अमर सिंह से मिलने एम्स पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटी श्वेता भी साथ में
उनकी हालत काफी खराब है, जिसके आधार पर उन्हें तीस हजारी कोर्ट ने कल तक के लिए जमानत दी है। कैश फॉर वोट मामले में अमर सिंह को 6 सिंतबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। जहां उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गयी और उन्हें एम्स भेज दिया गया था।
जब से अमर सिंह ने सपा छोड़ी है तब से ही अमर सिंह और अमिताभ के रिश्तों में कड़वाहट देखी जा रही है। हाल ही में अमर सिंह की बिगड़ती हालत पर रामपुर सांसद जयाप्रदा ने रो-रो कर कहा था कि जिनके बुरे दिनों में अमर सिंह ने साथ दिया था वो इस समय कहां है जब अमर सिंह बुरे दौर से गुजर रहे हैं।
हो सकता है कि मानवीय रिश्तों और इंसानियत के कारण अमर सिंह से मिलने अमिताभ बच्चन गये हों। टीवी चैनलों के मुताबिक हो सकता है कि श्वेता बच्चन ही इस मीटिंग की माध्यम बनीं हों। फिलहाल अभी सारे कयास हैं, हकीकत तब सामने आयेगीं जब अमिताभ बच्चन मुलाकात के बाद कुछ कहेगें।













Click it and Unblock the Notifications