यूपी में वसूली न देने पर ट्रक ड्राइवर को मार डाला

Truck
लखनऊ। राज्य के भ्रष्ट कर्मचारी वसूली की रकम के लिए किसी की जान भी ले सकते हैं। आगरा में इसका एक नजारा देखने को मिला जब एआरटीओ व उनके स्टाफ के कर्मचारियों ने ट्रक चालक टी रामाराव को पीट-पीट कर मार डाला। चालक की मौत के बाद पुलिस ने उपरोक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आन्घ्र प्रदेश का रहने वाला टी रामाराव ट्रक लेकर दिल्ली से आन्ध्र प्रदेश की ओर जा रहा था। उसके साथ ट्रक में क्लीनर सत्य नारायण भी था। रामाराव का ट्रक रुनकता के पास पहुंचा कि चेकिंग कर रही एआरटीओ सुनीता वर्मा दल बल के साथ मौजूद थे। कर्मचारियों ने ट्रक रूकवाया तथा चेकिंग करनी शुरू कर दी।

कर्मचारियों ने रामाराव से ट्रक के कागजात मांगे। उसने ट्रक के कागजात दिखएए। आरोप है कि इसी चेकिंग टीम के एक कर्मचारी ने चालक से 4 हजार रुपयों की मांग कर दी। चालक ने अवैध रूप से मांगी जा रही रकम देने से इनकार कर दिया। पैसे न देने पर कर्मचारियों ने चालक रामाराव की जमकर पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने उसका इतना मारा की वह लहूलुहान होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

उसकी हालत देखकर एआरटीओ कर्मचारी भाग निकले। ट्रक क्लीनिर ने लोगों की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्लीनर सत्य नारायण ने सिकन्दरा थाने में एआरटीओ व उनके स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने घटना की सत्यता को स्वीकार किया और बताया कि एआरटीओ सुनीता वर्मा अपने स्टाफ को लेकर वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान ट्रक की चेकिंग में ट्रक ड्राइवर और एआरटीओ के स्टाफ में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान ड्राइवर की मृत्यु हो गयी। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+