आडवाणी के लाल 'मोदी' हो सकते हैं पीएम पद के उम्मीदवार!
गौरतलब है कि आडवाणी ने अमेरिका के उस रिपोर्ट का समर्थन किया है जिसमें नरेंद्र मोदी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद का भावी उम्मीदवार बताया गया है। आज पत्रकारों से बात करते हुए भी आडवाणी ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी ब्लॉग पर लिखा है कि उसका कुछ मतलब है। गौरतलब है कि आडवाणी ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री गुजरात से हो सकता है।
इससे पहले मोदी के उपवास मंच से भी आडवाणी ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छह करोड़ गुजरातियों की सफलता का श्रेय मोदी को ही जाता है । 11 प्रतिशत की दर से कहीं भी विकास नहीं हुआ। गुजरात एक ऐसा राज्य है, जिसने भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित राज्य के रूप में सामने आया है। जिसके पीछे सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र भाई की मेहनत है। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी को अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करती है, तो वो उन्हें बिना शर्त पूरा समर्थन करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications