सत्‍ता, सेक्‍स और साजिश की शिकार तो नहीं हो गई भंवरी!

Was Bhanwari Devi trying to blackmail politicians by CD
जयपुर। पेशे से एक मामूली सी नर्स भंवरी ने राजस्‍थान के सियासत में बंवडर मचा दिया है। हालात यहां तक पहुंच गये है कि सच का सचमुच खुलासा हुआ तो कई सफेदपोश मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। पूरे मामले में अब तक जो बात निकल कर सामने आई है वह है 'सेक्‍स, सीडी और नेता'। कुछ दिन पहले ही मॉडल से नर्स बनी भंवरी ने यह खुलासा किया था कि उसके पास एक ऐसी सीडी है जिसके सामने आने से प्रदेश के कई नेता और मंत्री मुश्किल में आ सकते हैं। इस खुलासे के बाद से भंवरी लापता है। उसका अपहरण किया गया है या फिर कत्‍ल इस पर ही रहस्‍य बना हुआ है।

जी हां हम बात कर रहे हैं भंवरी देवी की। मॉडल बनने की चाह और अपनी खुबसूरती के चलते दुनिया में छा जाने का जुनून भंवरी देवी को राजस्‍थानी विडियो एलबम तक खिंच लाया। पेशे से नर्स भंवरी देवी के चर्चे पूरे राजस्‍थान में होने लगे और व‍ह खासा मश‍हूर हो गई। और एक दिन... भंवरी अचानक लापता हो गई और अब तक उसका कोई पता नहीं चला सका है। भंवरी देवी को आसमान निगल गया या फिर धरती खा गई। भंवरी 1 सितंबर से लापता है। इस बात को लेकर पूरे राजस्‍थान में बवाल मचा हुआ है।

भंवरी के खुबसुरती की चर्चा दूर-दूर तक फैल चुकी थी। फिर एक दिन उसकी मुलाकात राजस्‍थान के सत्‍ता के दो सिपासलाहकारों राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान सिंह विशनोई से हुई। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के भंवरी से अवैध संबंध थे। खैर मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। मगर अब भी इस पूरे प्रकरण में कुछ अनसुलझे पहलू हैं जिस पर ध्‍यान देना खासा जरुरी है।

कौन है भंवरी देवी

आखिर भंवरी देवी है कौन हैं और कैसे सूबे के राजनीतिक गलियारों में इसके संबंध बन गये। तो आपको बताते चलें कि भंवरी देवी पेशे से एक नर्स थी मगर उसके शौख थे लग्‍जरी कारों में घूमना, मॉडल बनना और मॉडलिंग की दुनिया में अपना दबदबा कायम करना। भंवरी नट समुदाय से संबंध रखती है और उसका पति पेशे से ड्राइवर है। मगर उसने अपनी खुबसूरती के बूते उसने खूब ताकत हासिल कर ली। उसने इतनी ताकत हासिल कर ली कि वह यह कहने लगी कि उसके पास ऐसी सीडी है जिसके चलते वह तीन दिन में सरकार को गिरा सकती है। भंवरी का वर्तमान जितना सनसनीखेज है उसका गुजरा हुआ कल उतना ही दिलचस्‍प। नट बिरादरी से संबंध रखने वाली भंवरी देखते ही देखते कब सियासी हलकों की एक रसूखदार महिला बन गई यह खुद उसके शौहर को भी नहीं पता चल सका।

भंवरी का भंवर और सीडी का सच

एक सीडी जो अभी सामने भी नहीं आई और कोहराम मच गया। एक नर्स जिसने सिर्फ सीडी की बातें कीं और गायब हो गई। तीन दिन में सरकार गिराने की एक अफवाह उड़ी और एक मंत्री पहले लापता हो गए और फिर सफाई देने अचानक सामने आ गए। जी हां यही है भंवरी का भंवर। आखिर भंवरी कहां गायब हो गई, कैसे गायब हो गई और क्या है भंवरी की सीडी का सच।

सत्‍ता, सेक्‍स और साजिश सुनने में कैसा भी लगे मगर इनका आपसी रिश्‍ता हमेशा से गहरा रहा है, और हकीकत भी यही है कि जब-जब सत्‍ता के नशे में चूर नेताओं के दामन पर कोई दाग लगा है तो ऐसे ही रिश्‍ते सामने आये हैं। नर्स भंवरी देवी और उसके सीडी की कहनी भी कुछ ऐसी ही है। अगर आप सिर्फ किरदारों के चेहरे और जगह को बदल दें तो आपको लगेगा कि आपने ऐसी कहानियां पहले भी सुनी हैं। सूत्रों की मानें तो सीडी में भंवरी देवी और दोनों नेताओं के अंतरंग की कहानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+