पाकिस्तानियों ने सरहद पर फिर की गोलीबारी
जम्मू। तमाम कूटनीतिक वादों के बाद भी पाकिस्तानी सेना बाज नहीं आ रही है। गुरुवार की रात एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम तोड़ा और अखनूर के पास बॉर्डर पर गोलीबारी की। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी कई राउंड गोलियां चलायीं। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
जम्मू में सेना के एक अधिकारी ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर स्थिति भारतीय चौकी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानियों ने अखनूर के पास पल्लनवाला सेक्टर में रात करीब साढ़े बारह बजे 15 से 20 राउंड गोलियां चलायीं। भारत की ओर से भी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में कोई घालय तो नहीं हुआ है, लेकिन सेना को अंदेशा है कि कहीं यह गोलीबारी घुसपैठियों को कवरिंग फायर के रूप में तो नहीं थी।
इसके तुरंत बाद सेना ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, कि कहीं कोई आतंकी सरहद पार कर घुस तो नहीं आया।













Click it and Unblock the Notifications