पेटोल का दाम तय करना सरकार की जिम्मेदारी नहीं: प्रणव

प्रणव दा ने कहा कि सरकार 2010 में पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रणमुक्त कर चुकी है। जिसके बाद से पेट्रोल के दाम तेल कंपनियां ही निर्धारित करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं जिस वजह से तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बैठक करने के बाद तेल के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया था।
तेल की कीमतें बढ़ाने के पीछे सरकार और तेल कंपनियां डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने को वजह मान रहे हैं। जिसके बाद आरबीआई ने भी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। जिस पर प्रणव मुखर्जी ने कहा कि महंगाई दर को कम करने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications