वतन वापसी के बाद पहली बार कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक करेगीं सोनिया

जब से सोनिया गांधी भारत और पार्टी को छोड़कर अमेरिका गयीं थी तब से ही सत्तासीन यूपीए सरकार काफी मुसीबतों से दो चार हो रही थी। अन्ना हजारे के आंदोलन ने यूपीए की नींद उड़ा दी थी तो वहीं पार्टी के कई नेता जैसे कि मनीष तिवारी जैसे लोग बहुत कुछ उल्टा-सीधा बोलने लगे थे। ऐसे में सोनिया का वापस आना निश्चिन्त रूप से सरकार के लिए एक राहत भरी बात हो सकती है। खैर मीटिंग में क्या कुछ होगा ये अब से थोड़ी देर बाद पता चल जायेगा।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले महीने न्यूयार्क इलाज के लिए चली गयी थी। उनकी बीमारी के बारे में पार्टी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया था। टीवी चैनलों के मुताबिक सोनिया गांधी न्यूयार्क में एक ऐसे अस्पताल में भर्ती थीं जहां कैंसर का इलाज होता था। सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी इलाज के दौरान पूरे समय मौजूद थीं। हालांकि राहुल भी वहां थे लेकिन उन्हें पार्टी के काम से बीच में ही भारत आना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications