चिदंबरम का खुलासा: अयोध्या फैसले से पहले जजों की होने वाली थी हत्या
दिल्ली।
देश के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ सलाना बैठक के दौरान गृह मंत्री पी चिदंबरम ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आप दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। पुलिस महानिदेशकों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि देश के सबसे संवेदनशील मुद्दा अयोध्या विवाद पर फैसला करने वाले जजों की हत्या की साजिश रच ली गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित छात्र आतंकी संगठन सिमी ने इलहाबाद बेंच के जजों की हत्या करने की साजिश रची थी। चिदंबरम ने इस बैठक में इस बात का भी खुलासा कि मुंबई में हए 26/11 हमले के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने 50 आतंकी मॉड्यूल को निष्क्रिय किया है। id="toptextpromo">काफी
लंबे समय बाद आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि ज्यादातर आतंकवादी हमलों के पीछे पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान का हाथ रहता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद की धुरी हैं। चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्तान में स्थित अधिकतर आतंवादी गुट भारत पर हमला करते हैं। उन्होंने एक और खुलासा करते हुए कहा कि मुख्य रूप से चार या पांच ही आतंकवादी गुट है। इनमें से तीन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन भारत पर लागातार हमला करते रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सेमिनार
को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि अमेरिका समेत कोई भी देश आतंकी वारदाता से पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आकड़ों के मद्दे नजर बोला कि अगस्त तक 22 देशों में करीब 279 बड़ी आतंकवादी वारदातें हो चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ दो महिनों में दो बम धमाकों के लिये चिदंबरम ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। चिदंबरम ने कहा कि कहीं न कहीं यह सरकार की चूक है जो ऐसी वारदातों ने स्थान लिया।











Click it and Unblock the Notifications