आतंकी हमलों ने किया सरकार को कलंकित: चिदंबरम
दिल्ली।
मुंबई के बाद दिल्ली में हुए दो बम धमाकों के काफी समय बाद आखिरकार गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मान ही ली कि यह सरकार की कमी है। चिंदबरम ने कहा कि एक के बाद एक हो रहे बम धमाकों ने सरकार के रिकार्ड स्याह उछाल दिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पर काला धब्बा है। चिदंबरम ने कहा कि देश भर में कई देशी मॉड्यूल सक्रिय हो गये है और उनमे से कई ने बम बनाने की क्षमता भी हासिल कर ली है। id="toptextpromo">चिदंबरम
ने यह तब कहा जब वह देश भर के शिर्ष पुलिस अधिकारियों से बैठक कर रहे थे। इस बैइक को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि इस घरेलू मॉड्यूल ने देश के युवाओं को अपने झांसे में ले लिया है और बम बनाने की क्षमता हासिल कर ली है। गृह मंत्री ने कहा कि कुछ भारतीय मॉड्यूल इंडियन मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़े हैं। उन्होनें कहा कि प्रतिबंधित छात्र संगठन सिमि के कई पुराने कैडर इंडियन मुजाहिद्दीन के कैडर बन गये है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंटेलिजेंस
ब्यूरो द्वारा आयोजित पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षकों के तीन दिन के सालाना सम्मेलन की शुरुआत में उन्होंने कहा, दक्षिणपंथी धार्मिक कट्टरता और अलगाववाद पर आधारित अन्य भारतीय मॉड्यूल भी हैं। 13 जुलाई को मुंबई में और फिर 7 सितंबर को दिल्ली में हुए धमाकों का हवाला देते हुए चिदंबरम ने कहा कि दो महिनों के भीतर हमारे देश में हुए दो धमाके हमारी सरकार के साफ सुथरी रिकार्ड पर धब्बा हैं। मालूम हो कि बम धमाकों के के तुरंत बाद गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा था कि हम देश में हो रहे हर घटनाओं को तो नहीं रोक सकते। चिदंबरम इस गैरजिम्मेदाराना बयान से उनकी खासा किरकिरी हुई थी।











Click it and Unblock the Notifications