अमर सिंह के लिए फूट-फूट कर रो पड़ी जयाप्रदा, पूछा कहां हैं मुलायम

नई दिल्ली। आज सपा के पूर्व महासचिव और कैश फॉर वोट मामले में फंसे अमर सिंह को 19 तारीख तक जमानत मिल गयी हैं। उनकी सेहत काफी खराब है, एम्स और तिहाड़ जेल की ओर से पेश की गई अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अमर सिंह को जमानत दी गयी है। अमर सिंह की हालत देखकर रामपुर सांसद और उनकी करीबी मित्र जयाप्रदा अपने आप को रोक नहीं पायी और फूट-फूट कर रो पड़ीं। उनके आंसू चीख-चीख कर सवाल कर रहे थे कि आज अमर सिंह के दिन ठीक नहीं हैं, उनकी सेहत बहुत ज्यादा खराब है लेकिन कभी उनके साथ हाथ में हाथ मिलाकर चलने वाले लोग आज कहां पर हैं?

जयाप्रदा ने साफ तौर पर मुलायम सिंह का नाम लिया और कुछ रसूखदार लोगों का जिक्र भी किया वो भी बिना नाम लिये। जया ने कहा कि उन्हें बेहद दुख हो रहा है ये कहते हुए की जब मुलायम सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे हुए थे तो य़हीं अमर सिंह थे जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर उनको बचाया था लेकिन आज जब अमर सिंह खराब हालत से गुजर रहे हैं तो मुलायम सिंह उनके पास फटकने तक नहीं आयें, क्या इंसानियत नाम की कोई चीज दुनिया में नहीं रह गई है। देश को न्यूकिलर डील जैसे गौरव दिलाने वाले सम्मान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर सिंह को आज कुछ खास लोगों के ही कारण जिल्लत झेलनी पड़ी है।

जयाप्रदा ने अमर सिंह के वकील रामजेठलानी को सलाम करते हुए कहा कि आज उनकी वजह से अमर सिंह को फौरी तौर पर न्याय मिला है और उनको एक बार फिर से कानून पर भरोसा हो गया है। गौरतलब है कि आज कैश फॉर वोट मामले में फंसे अमर सिंह को फिलहाल 19 सिंतबर तक तीस हजारी कोर्ट से जमानत मिल गयी है। उन्हें उनकी खराब सेहत के चलते जमनात दी गयी है। इस बीच अमर सिंह दिल्ली छोड़कर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपनी बेल पर अगली सुनवाई के लिए 19 सिंतबर को हर हालत में कोर्ट में पेश होना होगा अगर वो पेश नहीं हो पाते हैं तो उनके वकील को ये बात कोर्ट में बतानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+