खराब स्वास्थ्य के चलते अमर सिंह को 19 सिंतबर तक जमानत मिली

इस बेल के बाद अमर सिंह एम्स छोड़कर अपना इलाज किसी प्राईवेट नर्सिंग होम से भी करा सकते हैं। वो एम्स में इलाज कराने के लिए बाध्य नही है। तीस हाजारी कोर्ट ने ये फैसला एम्स और तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट पर लिया है।
इससे पहले बुधवार को एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अमर सिंह की किडनी में नहीं दिमाग में परेशानी है इसलिए उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है। रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि किडनी में परेशानी के चलते अमर सिंह को उल्टियां और दस्त हो रही है।
लेकिन इससे कहीं ज्यादा अमर सिंह को चितां और बैचेनी परेशान किये हुए हैं इसलिए उन्हें तत्काल मनोचिकित्सक की जरूरत है। एम्स प्रशासन के अलावा तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी अमर सिंह की मेडिकल रिपोर्ट तीस हजारी कोर्ट को सौंपी थी। सोमवार को अमर सिंह को तिहाड़ जेल से एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी किडनी में परेशानी थी। गौरतलब है कि जुलाई 2008 में संसद में विश्वास मत से पहले सांसदों को रिश्वत देने के आरोप में बीते 6 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications