14 दिन से गायब भंवरी देवी को अब खोजेगी सीबीआई
जयपुर।
भंवरी केस की जांच अब सीबीआई करेगी। ये फैसला गहलोत सरकार ने बुधवार देर रात सुनाया। आपको बता दें कि एनएम भंवरी को कल गायब हुए करीब 14 दिन हो गये हैं। लेकिन पुलिस की नाकामी के चलते इस केस को सीबीआई के हाथ में सौंप दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत नर्स भंवरी देवी पिछले करीब 14 दिनों से गायब है। उसके परिजनों ने आशंका जतायी है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। और इस पूरे अपहरण मामले में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा का नाम सामने आ रहा है। id="toptextpromo">ऐसे
में बुधवार को एक और बात सामने आयी कि उत्तर प्रदेश के उरई गांव से एक शव बरामद करके कहा गया कि ये भंवरी का है लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इस पूरे प्रकरण के पीछे एक सीडी का मसला बताया जा रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि भंवरी के पास एक ऐसी सीडी आ गयी थी जिसके चलते राज्य के कैबिनेट मंत्रियों का काला चिठ्ठा सामने आ सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भंवरी
की गायब होने की रिपोर्ट उसके पति अमरचंद ने 5 सितंबर को दर्ज कराई थी। उसने सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि हो सकता है, पीएचईडी और जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के इशारे पर उसकी पत्नी को मार दिया गया हो। जबकि वहीं इस मामले पर मंत्री महिपाल मदेरणा ने टिप्पणी करने से मना कर दिया है। पीडि़त परिवार के घर पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं भाजपा इस बात को हर हालत में भूनाना चाहती है। वो इस बात को लेकर सड़को पर उतर आयी है।











Click it and Unblock the Notifications