दिल्ली धमाके ने ली एक और बलि, मृतकों की संख्या हुई 14

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट बम विस्फोट में बुरी तरह से जख्मी 34 वर्षीय मृदुल बख्शी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों की मानें तो मृदुल को सिर, छाती और पैरों में गंभीर चोटें आईं थी। डज्ञक्टरों ने बताया कि आज सुबह लगभग 4 बजे अचानक मृदुल की तबियत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
मालूम कि मृदुल दक्षिण दिल्ली के ओखला इलाके के रहने वाले है। उनके परिवार में पत्नी और एक 6 माह का बेटा है। मृदुल के भाई विनोद बख्शी ने बताया कि मृदुल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करते थे। विनोद ने बताया कि विस्फोट वाले दिन आधिकारिक काम से वह अदालत गये थे। विनोद ने बताया कि शादी के 6 साल बाद मृदुल को बेटा हुआ था।
आपको बताते चलें के धमाके में घायल 13 लोगों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि अभी भी 28 अन्य घायलों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। विस्फोट में घायल लोगों का इलाज एम्स, सफदरगंज अस्पताल, मैक्स हॉस्पिटल और मूलचंद अस्पतालों में चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि बिते 7 सितंबर को राजधानी दिल्ली को एक बार फिर दहलाने की कोशिश की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट के गेट नंबर पांच पर एक ब़ड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 70 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। पिछले चार महीने में यह दूसरा धमाका था, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट को निशाना बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications