शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ट्रेन में छोड़ आये 10 लाख रुपये
दिल्ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और सांसद संदीप दीक्षित जिस ट्रेन में सफर कर रहे थे वहां उनकी सीट से 10 लाख रुपये मिले हैं। संदीप दिल्ली से हबीबीगंज जाने वाली ट्रेन में सफर कर रहे थे। उनके सीट के पास से एक-एक हजार के नोट मिले हैं। संदीप दीक्षित के पास से एक 10 लाख रुपये मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पैसा बरामद कर लिया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार संदीप दीक्षित दिल्ली के निजामुद्दीन से हबीबगंज जाने वाली ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी में सफर कर रहे थे। सफाईकर्मी जब ट्रेन की सफाई कर रहे थे तो उन्हें संदीप की सीटे के नीचे से रुपयों भरा बैग मिला। सफाईकर्मियों ने इस बात की सूचना फौरन कोच एंटेंडेंट को दी। कोच एटेंडेंट ने बताया कि उन्होंने ये पैसे रेलवे कार्यलय में जमा करा दिया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>छानबीन
पर पता चला कि ट्रेन की यह बर्थ कांग्रेस सांसद और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के नाम से बुक थी। जब पुलिस ने संदीप दीक्षित से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये पैसे उनके दोस्त जयेश माथुर के हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त माथुर पेशे से आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने ये बैग उन्हें दे दी थी लेकिन, वो बैग ले जाना भूल गए। फिलहाल इस मामले में छानबीन की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications