उमा के बाद सूर्य प्रताप शाही व विनय कटियार भी हिरासत में

कन्नौज में चार बच्चों की मौत पर राज्य में सियासत गरमा रही है जहां एक ओर कल विभिन्न राजनैतिक दलों ने घटना की निन्दा तथा इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही करार दिया वहीं कुछ ने मृतकों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। लगातार गरम हो रही राजनीति को और बढ़ाने के लिए भाजपा नेता विनय कटिया व सूर्य प्रताप शाही कन्नौज जाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते ही रोक लिया। पुलिस ने दोनों ही नेताओं को हिरासत में लेकर जिले की सीमा से बाहर कर दिया।
विनय कटियार तो अपने काफिले के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर गुपचुप ढंग से इलाके की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कन्नौज की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस को इसकी जानकारी हो गयी जिसके बाद उन्हें आगे चलकर रोक लिया गया। ज्ञात हो कि बुधवार को कन्नौज के गुरसहायगंज जा रही उमा भारती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उमा भारती को कुछ समय बाद छोड़ दिया गया था लेकिन उमा भारती व उनके समर्थकों को हिरासत में लिए जाने से राजनीतिक बवाल शुरू हो गया था।
उमा भारती और अब विनय कटियार व सूर्य प्रताप शाही को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भाजपा गुरूवार को विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा द्वाराजारी बयान के अनुसार भी जिला मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर घटना पर अपना विरोध जताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications