यूपी: ट्रक ने चार बच्चों को कुचला, मौत के बाद भड़की हिंसा

Uttar Pradesh: Violence in Kannauj after road accident
लखनऊ। कन्नौज में बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे चार बच्चों को कुचल दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तथा थाने का घेराव कर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। पथराव किये जाने से एक दारोगा व एसपी घायल हो गये। लोगों ने सड़क पर जा रहे कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ रोडवेज की बस में भी आग लगा दी। स्थिति पर काबू पाने के लिये कन्नौज के अलावा आस-पास के जिलों भी फोर्स बुलानी पड़ी।

कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में बाईपास के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे जा रहे चार बच्चों को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी गांव तक कुछ ही देर में पहुंच गयी। मृतकों के परिजन व इलाके के सैकड़ों लोग मौके पर आ पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी घटनास्थल आ पहुंची गयी। परिजन व स्थानीय लोग शवों के साथ हाईवे जाम करने के लिए बढ़े तभी पुलिस ने उन्हें रोकते हुए मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिये।

परिजनों व स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और शव को दिये जाने की मांग को लेकर उन लोगों ने रास्ता जाम कर कर दिया। उत्तेजित लोगों ने पुलिस व राज से गुजर रहे वाहनों पर पथराव कर दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र लोगों ने रोडवेज की एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि मामला बिगड़ता देख जिले के पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह भारी पुलिस फोर्स व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत होने के बजाय बढ़ गया और उपद्रवियों तथा पुलिस के बीच संघर्ष होने लगा।

दोनों पक्षों में संघर्ष होने के दौरान एक दारोगा व पुलिस अधीक्षक घायल हो गये। क्षेत्रीय लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की जिससे कई लोग घायल हो गए। फिलहाल इलाके में पुलिस तैनात कर दी गयी है। तथा पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+