चेन्नई के पास दो ट्रेनों में टक्कर, 9 मरे

चेन्नई के अतिरिक्त डीआरएम ऊषा वेणुगोपाल के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे और लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा। दक्षिण रेलवे के पीआरओ अकम्मा ने बताया कि दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अरक्कोणम सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है।
राहत सामग्री लेकर चेन्नई से एक ट्रेन रवाना हो चुकी है। यह दुर्घटना रात्रि करीब 9:45 बजे हुई। बचाव कार्य के लिए नैशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स की दो टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
रेलवे ने चन्नई जंक्शन पर हेल्पलाइन स्थापित की हैं, जिनके नंबर : 044 - 25357398 और 044 - 25347771 हैं।











Click it and Unblock the Notifications