स्‍कूली छात्र के हत्‍यारों को उम्रकैद

Student's murder, three sentenced to life imprisonment
नई दिल्ली। स्कूली छात्र की हत्या में कड़कड़डूमा कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वारदात को पांडव नगर स्थित संजय झील में दो साल पहले अंजाम दिया गया है। दसवीं कक्षा का छात्र धीरज 18 अप्रैल 2010 की सुबह अपनी किसी जानकार के साथ संजय झील पार्क में बैठा था। उस समय वहां तीन लड़के आए और उससे टाइम पूछा। थोड़ी ही देर बाद तीनों ने धीरज से पैसे मांगे। धीरज के मना करने पर एक लड़के ने चाकू निकाल कर उसकी छाती पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल और पैसे लेकर फरार हो गए।

मौके पर मौजूद धीरज की जानकार कल्पना (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को सूचना दी। उसने अपने बयान में कहा कि धीरज उसका भाई था और वह उससे किताब लेने पार्क आई थी। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। मोबाइल सर्विलांस ने अगले दिन ही काम कर दिया। लूटा गया मोबाइल शशि गार्डन निवासी महिला गुलशन बानो इस्तेमाल कर रही थी। पूछताछ में बानो ने बताया कि उसके बेटे इमरान ने उसे यह मोबाइल दिया है। पुलिस ने निशानदेही पर मुकेश और अकरम को गिरफ्तार कर लिया।

उधर दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसीपी राजबीर सिंह हत्याकांड मामले में मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने बचाव पक्ष को एक गवाह एएसआई प्रदीप कुमार के बयानों की कापी सौंपी। वहीं, मामले के हत्यारोपी गुड़गांव निवासी प्रापर्टी डीलर विजय भारद्वाज को अदालत में पेश किया। सीबीआई स्पेशल जज एएस नारंग ने मामले में सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। 24 मार्च 2008 को दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजबीर सिंह की गुड़गांव में एक प्रापर्टी डीलर कार्यालय में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी प्रापर्टी डीलर विजय भारद्वाज ने गुड़गांव पुलिस के सामने सरेंडर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+