ढीट चीन की वाहियात करतूत, फिर की भारतीय सीमा में घुसपैठ

Chinese helicopter lands in Ladakh: Sources
दिल्‍ली। अपनी छोटी और ओछी हरकतों को दोहराते हुए चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। सूत्रों की मानें तो चीनी फ्रंटियर गार्ड हेलीकॉप्‍टर के द्वारा लद्दाख में घुस आये हैं। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चीन का एक हेलीकॉप्‍टर लद्दाख के चुमुर इलाके में उतरा। यह भी बताया जा रहा है कि इस चीनी हेलीकॉटरों ने भारतीय बंकरों पर हमला बोल दिया और उन्‍हें नष्‍ट करके वापस लौट गये।

उल्‍ल्‍ेखनीय है कि 25 अगस्‍त को भारतीय सीमा में घुसे चीनी हेलीकॉटर में 8 सैनीक सवार थे। वह सीमा में घुसे और बंकरों पर हमला बोल दिया। मगर इस बात से सेना ने इंकार किया है। सेना के उच्‍च अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ अफवाह फैलाई गई है जबकि इस तरह की कोई भी घटना हुई ही नहीं है। आपको बताते चलें कि लेह जिला प्रशासन को इसकी सूचना 9 सितंबर को मिली थी।

लेह जिला के उच्‍चाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना और सारे रिपोर्ट राज्‍य सरकार को भेज दिया गया है। घटना की जांच करने और जल्‍द से जल्‍द रिपोर्ट पेश करने के लिये एक टीम का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के दूसरे दिन ही तथ्‍यों की जांच करने के लिये टीम को रवाना कर दिया है। जिला प्रशासन को अब रिपोर्ट का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+