जगपाल सिंह की देखरेख में होगा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव

18 सितम्बर को 75 मतदान केंद्रों पर प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक बिना किसी ब्रेक के वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों द्वारा लगाए जाने वाले कैम्प 200 मीटर की परिधि से दूर होने चाहिए। उम्मीदवार दो कुर्सी, एक छोटा मेज व छाता इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार मतदान के दिन मतदान केंद्र में मतदान एजेंट नियुक्त कर सकेंगे। किसी भी मतदान एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर आने की तब तक अनुमति नहीं होगी, जब तक उसके द्वारा फार्म में दी गई घोषणा पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे। कोई भी मतदाता अथवा अन्य व्यक्ति बैलेट पेपर को मतदान केंद्र से बाहर नहीं ले जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सभी मतदान पार्टियां 17 सितम्बर को चुनाव सामग्री के साथ वाहनों में रवाना कर दी जाएंगी। 18 सितम्बर को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को मतदान सम्बंधी सभी तैयारियां प्रात: साढे 6 बजे तक करनी होगी। मतदान शुरू होने से पहले उपस्थित एजेंटों को खाली बैलेट बाक्स दिखाकर उसे बंद करने तथा मतदान एजेंटों के हस्ताक्षर करने की जरूरी हिदायतों का पालन करना होगा। यदि मतदान एजेंट देर से आते हैं तो भी मतदान अधिकारियों को अपनी सभी तैयारिंया पूरी करके ठीक 8 बजे मतदान शुरू करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications