आतंकवाद से भी बड़ा मुद्दा है नक्‍सलवाद: पी चिदंबरम

Naxalism is big issue than Terrorism: P Chidambram
दिल्‍ली। देश में इस समय आतंकी हमलों को लेकर भय का माहौल है। ऐसे में अपने गृहमंत्री पी चिदंबरम अलग ही राग अलाप रहे हैं। आतंकी हमलों को रोकने की अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पी चिदंबरम नक्‍सलवाद का सहारा ले रहे हैं। उनका कहना है कि देश में आतंकवाद से बड़ी समस्‍या नक्‍सलवाद है। इससे निबटना मुश्किल है। नक्‍सलवाद पर नियंत्रण करने के लिए लोगों को मुख्‍यधारा में लाना होगा।

पी चिदंबरम नक्‍सलवाद से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए थे। इस कार्यशाला में 60 जिलों के जिलाधिकारी मौजूद थे। जहां अधिकारियों को एकीकृत कार्रवाई योजना (आईएपी) के बारे में जानकारी दी जा रही थी जिसका उद्देश्‍य विकास योजनाओं को लागू करना है। यहां अधिकारियों को संबोधित करते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि अगर हम नक्‍सलवाद की तुलना आतंकवाद से करें तो नक्‍सलवाद कहीं बड़ी समस्‍या है। आतंकवाद के मुकाबले नक्‍लवाद में ज्‍यादा जाने गई हैं।

अगर आतंकवाद और नक्‍सलवाद की बात करें तो दोनों ही मामलों में गृहमंत्री असफल रहे हैं। हाल ही में दिल्‍ली और मुम्‍बई में हुए आतंकी हमलों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। नक्‍सलवाद पर नियंत्रण लगाने में वे पूरी तरह नाकामयाब रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि सबसे पहले हमें ग्रामीणों को यह समझाना होगा कि सरकार उनकी दुश्‍मन नहीं है। सरकार का उद्देश्‍य नक्‍सलवाद में शामिल लोगों को विकास की राह पर डालना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+