बिना बताए घर से गई पत्नी को पति ने मार डाला

हालत बिगड़ी तो खुद अस्पताल में जाकर दाखिल हो गया। मामला न्यू पालम विहार का है। सोनीपत के नाहरी गांव निवासी आजाद सिंह की बेटी सुदेश की शादी रोहतक के डीघल गांव निवासी महाबीर से हुई थी। फिलहाल महाबीर न्यू पालम विहार में पत्नी सुदेश और आठ साल के बेटे अंशुल और अपने भाई के बेटे 14 वर्षीय कौशल के साथ रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। महाबीर से पूछे बिना बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर भाई-बहन के साथ हरिद्वार चली गई।
जब सुदेश शनिवार की सुबह घर लौटी तो महाबीर गुस्से से तिलमिला उठा । उसने पत्नी और बच्चों को बेसबॉल से मारना शुरू कर दिया। बच्चे किसी तरह भाग कर कमरे में बंद हुए लेकिन पत्नी को वो पीटता रहा। इस बीच पत्नी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद महाबीर ने सल्फास खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो स्वयं निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। रात दस बजे पड़ोसियों ने शोर सुनकर कमरे में बंद बच्चों को मुक्त कराया। परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों के बयान लिए। बाद में मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications