भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की आवाज पाक पहुंची

पाकिस्तान में 68 वर्षी एक व्यवसाई जहांगीर अख्तर अन्ना हजारे से प्रभावित होकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनकी मांग भ्रष्टाचार विरोधी बिल संसद से पारित कराने की है। अनशन पर बैठने वाले ये शख्स खुद भी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस समय वे अपनी दुकान के सामने ही अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अन्ना हजारे से बहुत प्रभावित हैं। जहांगीर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में समर्थन मिला है।
भारत में अन्ना हजारे के अनशन को मिली सफलता के बाद से पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद हुई है। अब देखना है कि पाकिस्तान की आवाम इस अनशन को कितना समर्थन दिखाती है। इससे यह भी साफ होगा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की व्यवस्था किस तरह की है। फिलहाल अनशन पर बैठे जहांगीर अन्ना बन पाते हैं या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications