गोधरा दंगों में मोदी शामिल थे या नहीं, फैसला आज

Narendra Modi
अहमदाबाद। आज किसी भी वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के लिए एक बड़ी खबर आ सकती है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट आज यानी सोमवार को ये फैसला सुना सकती है कि गोधरा दंगों में में मोदी की भूमिका थी कि नहीं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने 28 जूलाई को इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आपको बता दें कि गोधरा कांड के बाद अहमदाबाद के गुलबर्ग सोसाइटी में भड़के दंगों में पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी सहित 63 अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। एहसान की विधवा जकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट में मोदी व अन्य लोगों की कथित भूमिका को लेकर जांच की गुहार लगाई थी। जाकिया ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि आज उनके पति से उनका साथ छूटे करीब 11 साल हो गये हैं लेकिन उन्हें यकीन है कि आज कोर्ट उनके साथ न्याय करेगा और जो दोषी है उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

आपको बता दें कि गोधरा दंगो की जांच सीबीआई के पूर्व निदेशक आर के राघवन की अध्यक्षता वाली एसआईटी कर रही थी। जिसने मोदी से इस बाबत कई बार लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद उसने कोर्ट को 25 अप्रैल को अपीन रिपोर्ट सौंप दी थी। जिस पर फैसला आज आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+