गोधरा कांड में एसआईटी को मोदी के खिलाफ सबूत नहीं मिले : सुप्रीम कोर्ट

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने 28 जूलाई को इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि गोधरा कांड के बाद अहमदाबाद के गुलबर्ग सोसाइटी में भड़के दंगों में पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी सहित 63 अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। एहसान की विधवा जकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट में मोदी व अन्य लोगों की कथित भूमिका को लेकर जांच की गुहार लगाई थी।
गोधरा दंगो की जांच सीबीआई के पूर्व निदेशक आर के राघवन की अध्यक्षता वाली एसआईटी कर रही थी। जिसने मोदी से इस बाबत कई बार लंबी पूछताछ की थी। उसके बाद उसने कोर्ट को 25 अप्रैल को अपीन रिपोर्ट सौंप दी थी। जिस पर फैसला आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है। कुल मिलाकर ये बात मोदी के लिए फौरी तौर राहत की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications