फ्रांस: परमाणु रिएक्टर में धमाके से विकिरण का खतरा, 1 की मौत व 4 घायल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्रांस के मारकुल स्थित न्यूक्लियर वेस्ट ट्रीटमेंट में बिजली बनाने का काम होता है। यहां अरीबा नाम की एक कंपनी बिजली बनाने का काम करती है। यहां आज दोपहर तेज धमाका हुआ। जिसकी चपेट में 5 लोग आ गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। इस न्यूक्लियर वेस्ट ट्रीटमेंट में प्लूटोनियम की रिसाइक्लिंग की जाती है।
फ्रांस में 80 फीसदी बिजली परमाणु विधि से ही पैदा की जाती है। इसके लिए न्यूक्लियर वेस्ट के ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया जाता है। यह धमाका न्यूक्लियर वेस्ट में अचानक आग लगने की वजह से ही हुई है। बिजली पैदा करने वाला यह न्यूक्लियर वेस्ट मैनेजमेंट हाऊस दक्षिणी फ्रांस के समुद्री इलाके में लगा है












Click it and Unblock the Notifications