निशंक ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, खंडूरी के ताजपोशी की तैयारी

Ramesh Pokhriyal Nishank
देहरादून । एक बड़ी खबर देहरादून से आ रही है जहां रमेश पोखरियाल निशंक ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उम्मीद है कि आज शाम तक ही बी सी खंडूरी की ताजपोशी हो जायेगी। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने दी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य में लोग मौजूदा सीएम रमेश पोखरियाल निशंक से खुश नहीं थे। उन्होंने जबसे कमान संभाली थी तब से ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लग चुके थे । इसलिए टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक निशंक को सीएम पद से हटाया जाना लगभग तय हो चुका था।

नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी के आवास पर गुरूवार को करीब ढाई घंटे एक बैठक हुई जिसमें निशंक के नेतृत्व को लेकर बहस की गई। दरअसल एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक निशंक से लोग बहुत ज्यादा दुखी और परेशान थे । इसलिए भाजपा अगले चुनावों तक निशंक को सीएम पद से हटाने का मन बना रही थी क्योंकि वो चुनाव में अपनी तरफ से कोई गलती नहीं करना चाहती थी।

आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी के विरोध के चलते खंडूरी को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और खंडूरी की जगह निशंक को सीएम बनाया गया था, खैर ये बात और है कि निशंक खंडूरी के ही चुने गये उम्मीदवार थे। लेकिन एक बार फिर से खंडूरी को राज्य का सीएम बना दिया गया है। देखते है इस बार भाजपा की ये युक्ति कितनी कामयाब होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+