निशंक को हटाकर खंडूरी दोबारा बनें उत्तराखंड के सीएम, ताजपोशी आज

आपको बता दें कि आज दोपहर करीब 12 बजे देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें औपचारिक तौर पर खंडूरी को चुन लिया जायेगा। और उम्मीद है कि आज शाम ही उनकी ताजपोशी हो जायेगी। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने दी। गौरतलब है कि निशंक का दिल्ली पहुंचना ही काफी कुछ स्थिति को साफ कर चुका था कि उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य में लोग मौजूदा सीएम रमेश पोखरियाल निशंक से खुश नहीं थे। उन्होंने जबसे कमान संभाली थी तब से ही उनके ऊपर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लग चुके थे । इसलिए टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक निशंक को सीएम पद से हटाया जाना लगभग तय हो चुका था।
नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी के आवास पर गुरूवार को करीब ढाई घंटे एक बैठक हुई जिसमें निशंक के नेतृत्व को लेकर बहस की गई। दरअसल एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक निशंक से लोग बहुत ज्यादा दुखी और परेशान थे । इसलिए भाजपा अगले चुनावों तक निशंक को सीएम पद से हटाने का मन बना रही थी क्योंकि वो चुनाव में अपनी तरफ से कोई गलती नहीं करना चाहती थी।
आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी के विरोध के चलते खंडूरी को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी और खंडूरी की जगह निशंक को सीएम बनाया गया था, खैर ये बात और है कि निशंक खंडूरी के ही चुने गये उम्मीदवार थे। लेकिन एक बार फिर से खंडूरी को राज्य का सीएम बना दिया गया है। देखते है इस बार भाजपा की ये युक्ति कितनी कामयाब होती है।












Click it and Unblock the Notifications