ब्रिटिश प्रधानमंत्री को लगा उनकी पत्नी 9/11 हमले में मारी गई
लंदन।
अमेरिका में आज 9/11 आतंकी हमले की दसवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। हजारों लोग इस हमले में मारे गए अपने परिजनों की याद में एकजुट हो रहे हैं। उस हमले की यादें आज भी लोगों के दिमाग में ताजा हैं। इस हादसे की याद बिट्रिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के साथ जुड़ी हुई है। व्हाइट का कहना है कि उन्हें एक बार लगा था कि इस आतंकी हमले में उनकी पत्नी समांता की भी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि समांता 11 सितंबर को बिजनेस के सिलसिले में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर गई थीं जहां यह आतंकी हमला हुआ था। id="toptextpromo">अमेरिका
पर हुए आतंकी हमले की 10वीं वर्षगंठ पर अपने एक इंटरव्यू के दौरान अल-जजीरा से बात करते हुए डेविड कैमरून व्हाइट ने कहा कि उन्हें न्यूयॉर्क पर हुए इस हमले की जानकारी मिली तो वे बैचेन हो उठे। समांता उस दिन न्यूयॉर्क में ही थीं। हादसे के बाद घंटों तक वे उनसे संपर्क साधने में लगे रहे। जब तक समांता से फोन पर संपर्क नहीं हो गया तब तक वे परेशान रहे। व्हाइट ने बताया कि वे ज्यादा चिंतित इसलिए भी थे क्योंकि समांता उस समय गर्भवती भी थीं। उन्होंने कहा कि मैंने राहत की सांस तब ली जब पता चला कि वह समांता सुरक्षित है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>डेविड
कैमरून की पत्नी समांता वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हमले वाली जगह से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर ही थीं। हमला होने के कारण वहां की फोन सेवाएं ठप हो गई थी जिस वजह से वे अपने पति व्हाइट को अपने सुरक्षित होने की जानकारी 5 घंटे तक नहीं दे पाई थीं। कैमरून व्हाइट ने कहा कि उन्हें वो दिन कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति हम सहानुभूति व्यक्त करते हैं।











Click it and Unblock the Notifications