Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

थाने के आगे महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Haryan: A Woman burnt alive in-front of Police Station
पानीपत। अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की बजाय पुलिस द्वारा मामला रद करने से आहत एक महिला ने थाने के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला का कहना है कि वर्ष 2008 में दो लोगों ने गांधी कालोनी से उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पसीना खुर्द गांव के रोशन और बलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन साल में पुलिस ने न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही उसका बयान लिया।

शुक्रवार को जब वह केस के संबंध में जानकारी लेने थाने गई तो पता चला कि केस को झूठा करार देकर रद कर दिया गया है। न्याय नहीं मिलने के कारण उसे मजबूरी में ऐसा कदम उठाना पड़ा है। डीएसपी श्याम लाल शर्मा की मानें तो पुलिस ने दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया था, जो नेगेटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सुमन को पॉलिग्राफ कराने के लिए कहा तो उसने पॉलिग्राफ जांच कराकर मामले में सहयोग की बजाय, कानून को कमजोर बनाने के चक्कर में इस तरह का गलत कदम उठाया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+