दिल्ली में कार से चाढे लाख व लैपटाप चोरी

गंगोत्री एंक्लेव दिल्ली निवासी कीर्ति शर्मा एक निजी कालेज के निदेशक हैं। वह कालेज के काम से नोएडा के सेक्टर-31 के बी ब्लाक आ रहे थे। ओखला बैराज चौकी के पास उनकी सेंट्रो कार का टायर पंचर हो गया। उन्होंने कार साइड में खड़ी कर दी और पंचर बनवाने लगे। जब पंचर बन गया तो उनकी निगाह पिछली सीट पर रखे बैग पर गई, जोकि गायब था। जिसे देख कर कीर्ति कुमार के होश उड़ गए। बैग में लैपटॉप के अलावा साढ़े चार लाख रुपये, दस लाख रुपये के ड्राफ्ट, घड़ी,अंगूठी रखी हुई थी। घटना की सूचना कीर्ति ने थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी।
उधर नोएडा के सेक्टर-71 में स्कूल बस से उतार कर बच्चे को लेकर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। सेक्टर-71 में शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले कैब संचालक उमेश शर्मा की पत्नी नीता शर्मा दोपहर तीन बजे अपार्टमेंट के बाहर स्कूल बस से बच्चे को उतार कर पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान बिना नंबर की पल्सर सवार दो बदमाशों ने नीता शर्मा केगले पर झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना की शिकायत नीता ने थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है।












Click it and Unblock the Notifications