हिसार कोर्ट में सुरक्षा कड़ी करने की मांग

इस मौके पर सेशन जज व उपायुक्त के साथ एक मीटिंग कर सुरक्षा प्रबंधों के लिए सहयोग पूर्वक मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र दलाल ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट की हाई सुरक्षा होने के बावजूद दूसरी बार इतना बड़ी वारदात हो गई जबकि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है।
उन्होंने लघु सचिवालय व अदालत परिसर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कक्ष बनाए जाने व 24 घंटे उनमें पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग पर जोर दिया। साथ ही अदालत व सचिवालय परिसर के चारों ओर दीवार का निर्माण किया जाए ताकि कोई भी भीतर प्रवेश करने से पहले सुरक्षाकर्मियों की नजर में रहे। बैठक में कहा गया कि अदालत परिसर में माननीय जज, वकील व आम लोगों के अलावा अधिकारीगण भी आते हैं। ऐसे में सभी की सुरक्षा को गंभीरता से लेना होगा।












Click it and Unblock the Notifications