महिला वकील ने चोरी की पर्स, क्रेडिट कार्ड से की खरीदारी

वकील अर्पिता मामले की सुनवाई के बाद वह अपना पर्स अदालत में भूल गई। काफी देर बाद अदालती स्टाफ ने पर्स सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। कुछ ही देर बाद सुरक्षाकर्मियों के पास एक अन्य महिला वकील आई और पर्स को अपना बताकर लेकर चली गई। वकील होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने भी ज्यादा पूछताछ नहीं की। पर्स लेते ही महिला वकील कनाट प्लेस गई और पर्स में रखे क्रेडिट कार्ड के जरिए एक महंगा मोबाइल फोन और एक अन्य समान खरीद लिया।
इस बीच अर्पिता के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसने इतने रुपये का सामान खरीदा है। अर्पिता को तुरंत अपने पर्स की याद आई और वह अदालत पहुंची। वहां जाकर उसे मामले की जानकारी हुई। अर्पिता ने न्यायमूर्ति गीता मित्तल से शिकायत की। जांच के दौरान आरोपी महिला वकील की पहचान कर ली गई है और वह विकासपुरी की रहने वाली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications