दिल्ली में हुआ धमाका तो एटीएस को याद आया वाराणसी

दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट के निकट हुए भीषण बम विस्फोट के बाद प्रदेश में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने कहा कि दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तैनात एटीएस की टीम को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने साफ किया कि दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से किसी भी प्रकार की मदद नहीं मांगी है लेकिन ऐसे मामलों में पूरे देश की एटीएस टीम आपस में तालमेल रखती है।
इसी के मददेनजर टीम को दिल्ली रवाना किया गया है। उधर वाराणसी में पूर्व में हुए सिलसिलेवार धमाकों के वांछित फरार आतंकी शमीम के घर चंदौली में पुलिस ने दबिश दी लेकिन शमीम का कुछ पता नहीं चला। श्री बृजलाल ने बताया कि शमीम घटना के बाद से फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अभी तक पुलिस को उसका कोई पता नहीं चला है। श्री बृजलाल ने बताया कि राज्य में हाई एलर्ट के तहत एटीएस के प्रक्षिशु कमांडों को 11-11 दिन के लिए राज्य के सभी संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर भेजा जाएगा।
कमांडों जिन इलाकों में जाएंगे वहां के बारे में जानकारी प्राप्त तथा यह पता लगाने के प्रयास करेंगे इलाके में अपराधियों के बारे में भी जानकारी अर्जित करेंगे। एटीएस प्रक्षिशु कमांडों रैकी से लेकर सुरक्षा के सभी पहलुओं के बारे में सूचनाएं एकत्र करेंगे। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जैसे रेलवे स्टेशनों, सिनेमा घरों, मॉल व होटलों के आसपास चेकिंग शुरु की गयी है। जबकि वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, अयोध्या व आगरा समेत सभी धार्मिक स्थलों एवं अदालतों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications