हूजी ने नहीं हमने दहलाई है दिल्ली: इंडियन मुजाहिद्दीन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडियन मुजाहिद्दीन ने कुछ मीडिया संगठनों को आज दोपहर लगभग 12 बजकर 33 मिनट पर एक मेल भेजा। इस मेल में उसने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाकों की जिम्मेदारी ली है। यहीं नहीं इंडियन मुजाहिद्दीन ने अपने मेल में एक और ब्लास्ट की धमकी दी है। उसने कहा है कि 'फिर करेंगे ब्लास्ट अगर दम है तो रोक लो। ' मेल भेजने वाले ने खुद को इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य बताया है। उसने अपना नाम छोटू बताया है और कहा है कि मंगलवार को मॉल में एक और ब्लास्ट करेंगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह मेल वाकई में इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ से आया है या फिर किसी ने शरारत की है।
ऐसे में यह भी सवाल उठता है कि यह मेल जानबुझ कर किया गया हो जिससे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को जांच से भटकाया जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आपको बताते चलें कि बुधवार की सबुह दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 के सामने हुए बम ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 80 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications