आत्‍मघातियों ने पाकिस्‍तानी सेना को बनाया निशाना, 25 की मौत

25 died in suicide bombing in Pakistan
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के क्‍वेटा शहर में आत्‍मघातियों ने सेना को निशाना बनाकर 2 बड़ विस्‍फोट किए। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 लोग घायल हो गए। आत्‍मघातियों ने सेना के मिलिट्री कमांडर के घर पर हमला किया। इस धमाके में कमांडर की पत्‍नी की भी मौत हो गई। मारे गए बाकी लोगों में भी ज्‍यादातर सेना के जवान शामिल हैं।

पाकिस्‍तान के प्राइवेट न्‍यूज चैनलों में चल रही खबरों के मुताबिक यह आत्‍मघाती हमला पैरामिलिट्री फोर्स के डीआईजी खुर्रम शहजाद के घर के पास किया गया। पहले धमाके में विस्‍फोट से भरी कार को उनके घर के बाहर उड़ाया गया। इसके बाद एक आत्‍मघाती घर में घुस गया और विस्‍फोट कर दिया। इस विस्‍फोट में अधिकारी की पत्‍नी की मौत हो गई। इस आत्‍मघाती हमले को अंजाम देने के लिए लगभग 1 क्विंटन विस्‍फोटक का इस्‍तेमाल किया गया है।

पाकिस्‍तान का यह इलाका सुरक्षित इलाकों में से एक माना जाता है। आत्‍मघातियों ने विस्‍फोट करने से पहले सुरक्षा में तैनात जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की। इस आत्‍मघाती हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले को अलकायदा से जोड़कर देख रही है क्‍योंकि कुछ दिन पहले ही इस इलाके से एक अलकायदा कमांडर को भी गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+