पत्नी को कार से कुचलवाना चाहता था, पकड़ा गया निलंबित सिपाही

जिला पुलिस उपायुक्त छाया शर्मा ने बताया कि साकेत पुलिस से को अनूप अमित और सुबोध को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी हैं। उन लोगों ने बताया कि तीसरी बटालियन में तैनात निलंबित सिपाही मंगल सिंह ने अपनी पत्नी मीना की कार से कुचल कर हत्या करने की बात कही। उसने एक लाख रुपये देने का वायदा किया। मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 1995 में हुई थी। पूरा परिवार रोहिणी में रहता है। मीना ने उस पर और उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर रखा है।
इस मामले में सुलहनामा हो गया लेकिन घर में कलह होती रहती थी। इसलिए वह परिचितों के साथ मिलकर मीना की हत्या करने की साजिश रची। योजनानुसार जब मीना बच्चों को स्कूल से लेकर आ रही थी। तभी स्कार्पियो पर सवार तीन आरोपियों ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें मीना गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन घटना के दो घंटे बाद ही मंगल अस्पताल पहुंच कर कथित पति धर्म निभाया। पुलिस ने इस मामले में सिपाही सहित सातों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications