हूजी की धमकी, अफजल गुरु की फांसी रोको वरना सुप्रीम कोर्ट उड़ा देंगे

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए इस ई-मेल की जांच कर रहा है। यह मेल ([email protected]) नाम की मेल आईडी से आया है। मेल में लिखा गया है कि दिल्ली में आज हाईकोर्ट में हुए बम धमाकों की हम जिम्मेदारी लेते हैं। हमारी मांग यह है कि अफजल गुरू की फांसी की सजा को बदला जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भारत में दूसरे कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी ब्लास्ट करेंगे।
हरकत-उल-जिहाद नाम का यह आतंकी संगठन बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान में सक्रिय है। बांग्लादेश ने इस आतंकी संगठन को 2005 में प्रतिबंधित कर दिया था। इस आतंकी संगठन का मुखिया इलयास कश्मीरी है। जिसके 4 जून 2011 को ड्रोन हमले में मारे जाने की खबर थी लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इलयास कश्मीरी फरवरी 2010 में पुणे के जर्मनी बेकरी में हुए बम धमाके में मुख्य आरोपी है। इस आतंकी संगठन को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भी शह प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications