यूपी में बाबा ने ले ली पांच दिनों की भू-समाधि

Godman buried himself for five days in Uttar Pradesh temple
लखनऊ। कहते हैं कि जब आस्था व भक्ति की ताकत साथ हो तो व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। काशीरामनगर के पटियाली के एक मंदिर में आए बाबा ने समाधि ले ली है। मंदिर में पधारे बाबा के बारे में ग्रामीण तो कुछ नहीं जानते लेकिन उन्हें इतना अवश्य पता है कि बाबा ने ग्रामीणों से सात फिट गहरा गड्ढा खोदने को कहा और फिर खुद उसके भीतर समाधि में लीन हो गए। समाधि में लीन होने से पूर्व बाबा ने कहा कि उनके ऊपर मिटटी डाल दी जाए। बाबा का शक्ति का स्वरूप मान रहे गांव वाले अब प्रतिदिन बाबा की समाधि पर पूजा अर्चना कर उनका आर्शीवाद प्राप्त कर रहे हैं।

जिले के पटियाली इलाके के कुण्डा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में कुछ दिनों पूर्व एक बाबा पधारे। बाबा बच्चन दास कहां से आए हैं और वहां कहां जाएंगे इस बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा ने कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों को बुलाया और कहा कि मदिर परिसर में एक गड्ढा खोदा जाए। ग्रामीणों ने उनके आदेश का पालन करते हुए गड्ढा खोद दिया।

बाबा उसमें बैठ गये और उपर से उसे मिट्टी से भरवा दिया। बाबा की समाधि बच्चों के लिए कौतूहल काविषय बन गयी है लेकिन बड़ों के लिए वह एक आस्था का स्थान है जहां सवेरे शाम भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। बाबा का कहना है कि वह पांच दिनों तक समाधि में रहेंगे। बाबा का कहना था कि ऐसा करने से गांव पर भगवान शिव की कृपा होगी तथा ग्रामीणों के दुख दर्द दूर होंगे। समाधि स्थल पर बडी संख्या में ग्रामीण पूजा अर्चना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी कि एक बाबा ने मन्दिर परिसर में भूमि समाधि ले ली है। लोगों की सूचना के बाद उप जिलाधिकारी प्रेमनाथ ने कहा कि यह मामला धाॢमक आस्था से जुड़ा हुआ है ऐसे में उस पर कोई प्रतिक्रिया करना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+