नहीं चला बहाना, कोर्ट की सख्ती के चलते प्रकट हुए अमर सिंह

नई दिल्ली। कैश फार वोट मामले में फंसे अमर सिंह का कोई बहाना काम नहीं आया। तीस हजारी कोर्ट के सख्त रवैये के चलते अमर सिंह आज आखिरकार कोर्ट में पेश हुए। क्योंकि कोर्ट ने उनकी बीमारी के सारे दस्तावेज उनके वकील से मांग लिये थे जिसके चलते अमर सिंह ने कोर्ट पहुंचने में ही अपनी भलाई समझी।

जबकि वहीं अमर सिंह के साथ एक अन्य आरोपी सुंधीर कुलकर्णी भी अदालत नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि वो बीमार है और बीमारी के चलते वो इलाज के लिए अमेरिका चले गये हैं। कोर्ट ने इस बात पर भी कड़ा रूख दिखाया और कुलकर्णी के वापस आने की तारीख पूछ डाली है।

जबकि वहीं दो अन्य आरोपियों भाजपा के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर भगोरा ने कोर्ट में पेश होकर जमानत के लिए याचिका दी है। आज अमर सिंह मामले पर जेल या बेल हो सकती है। जबकि आज सुबंह अमर सिंह के वकील ने दावा किया था कि अमर सिंह की बड़ी आसानी से बेल हो सकती है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि वो किसी भी कीमत पर अमर सिंह की बेल नहीं होने देगी।

आपको बता दें कि वर्ष 2008 में विश्वास मत के दौरान अमर सिंह के ऊपर सासंदो की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि अमर सिंह की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इसलिए अमर सिंह आज कोर्ट में पेश ना हो पायें।

गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल ने 25 अगस्त को अमर सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर भगोरा एवं भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी को समन भेजा था। सभी आरोपियों को छह सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे सुनवाई के समय पेश करने का आदेश दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+