कैश फार वोट मामले में अमर की पेशी आज लेकिन सेहत हुई खराब

आज अमर सिंह मामले पर जेल या बेल हो सकती है। अमर सिंह के वकील के मुताबिक अमर सिंह की बड़ी आसानी से बेल हो सकती है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि वो किसी भी कीमत पर अमर सिंह की बेल नहीं होने देगी।
आपको बता दें कि वर्ष 2008 में विश्वास मत के दौरान अमर सिंह के ऊपर सासंदो की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि अमर सिंह की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इस बात की जानकारी अमर सिंह के वकील ने मीडिया को दी है। हो सकता है इस कारण अमर सिंह आज कोर्ट में पेश ना हो पायें।
गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल ने 25 अगस्त को अमर सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, महावीर भगोरा एवं भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी को समन भेजा था। सभी आरोपियों को छह सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे सुनवाई के समय पेश करने का आदेश दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications