रेड्डी ब्रदर्स का चीन में है करोड़ों का कारोबार: सीबीआई

सोमवार को सीबीआई ने जनार्दन रेड्डी और श्रीनिवास रेड्डी को उनके निवास बेल्लारी से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने यहां से एक लैपटॉप और लगभग 1530 डॉक्यूमेंट भी जब्त किए थे। रेड्डी बंधू ने यहां से भागने की भी कोशिश की थी। उनके घर से एक हेलीकॉप्टर भी पकड़ा गया है। इस समय रेड्डी बंधुओं द्वारा किए गए अवैध खनन की जांच की जा रही है। इस जांच के आधार पर अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
इस मामले में बुधवार को रेड्डी बंधुओं की तरफ से भी जमानत याचिका दाखिल की जा सकती है। सीबीआई भी पूछताछ के लिए उन्हें 15 दिन और रिमांड में रखने के लिए याचिका दायर कर सकती है। अभी फिलहाल दोनों को 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेजा गया है। रेड्डी बंधु सोमवार से ही जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने उन्हें परिवार के लोगों से भी मिलने की इजाजत नहीं दी है। अवैध खनन पर कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट के बाद रेड्डी बंधुओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया था। हेगड़े ने अपनी इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा सहित रेड्डी बंधुओं को अवैध खनन में मुख्य आरोपी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications