हुंकारे दिग्विजय, कहा अवैध खनन में सुषमा व वैंकेया भी शामिल

दिग्विजय सिंह की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि अवैध खनन मामले में वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका रेड्डी बंधुओं से कोई भी व्यवसायिक रिश्ता नहीं रहा है। दिग्विजय सिंह की सीबीआई जांच की मांग पर सुषमा स्वराज ने कहा कि मेरे हिसाब से दिग्विजय सिंह को सीबीआई का मुखिया बना देना चाहिए। वे खुद फिर सारी जांचों को अंजाम दे देंगे।
पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार के मामले पर घिरी यूपीए सरकार ने अब इस मामले पर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अवैध खनन मामले में रेड्डी बंधुओं को आगे किया गया है। इसके मुख्य आरोपी अभी भी पर्दे के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारियां बहुत पहले हो जानी चाहिए थीं। गौरतलब है कि अवैध खनन मामले में जनार्दन रेड्डी और श्रीनिवास रेड्डी को सोमवार को सुबह बेल्लारी से गिरफ्तार किया था। अवैध खनन पर लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट के बाद बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। रेड्डी बंधू अवैध खनन के मुख्य आरोपी माने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications